Breaking News

अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मेहनाजपुर।

दिनांक 12.06.2020 को राजेश कुमार पुत्र स्व0 पतिराम ग्राम मूर्खा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर द्वारा लिखित तहरीर दी कि मेरी बहन शकुन्ताल की शादी अरविन्द कुमार पुत्र सूबेदार निवासी मठबैजनाथपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ से हुई थी । शादी के बाद अरविन्द कुमार उपरोक्त द्वारा तरह-तरह का आरोप लगाकर मारता-पीटता व प्रताड़ित करता रहता था। मेरी बहन का गला दबाकर मार दिया है जिसके बारे में गाँव के सभी लोग बोल रहे है। इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 50/2020  धारा 302,201 IPC पंजीकृत किया गया। 
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह ने उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह को घटना का अनावरण करने तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। । जिस पर प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अरविन्द कुमार पुत्र सूबेदार निवासी मठबैजनाथपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ को आज दिनांक 16.06.20 को समय 8.30 बजे मुखविर खास के सूचना के आधार पर तियरा मोड़ से गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया। 

पंजीकृत अभियोग-

1. मु.अ.सं. 50/2020  धारा 302,201 IPC थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ 

 गिरफ्तार अभियुक्त-

1. अरविन्द कुमार पुत्र सूबेदार निवासी मठबैजनाथपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ उम्र 40 वर्ष 

गिरफ्तार करने वाली टीम
               
1.SHO रत्नेश कुमार सिंह, थाना-मेहनाजपुर, आजमगढ़ 
2.का.अनुज कुमार सिंह, थाना-मेहनाजपुर, आजमगढ़
3.का.पुरसोत्तम यादव, थाना-मेहनाजपुर, आजमगढ़।


और नया पुराने