Breaking News

1अवैध तमंचा,02 जिंदा कारतूस तथा 02अदद सम्बल (राड ) के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना बरदह

आज दिनांक 01.06.2020 को व0उ0नि0 त्रिलोकीनाथ पाण्डेय, उ0नि0 बसन्तलाल व उ0नि0 देवलाल यादव मय हमराहियान के देखभाल क्षेत्र मे मामूर था कि मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बेसो नदी पुल के पहले आदिल बाबा मजार के पास बहद ग्राम राजेपुर में तीन बदमाश खतरनाक हथियारों से लैश होकर एक राय होकर आने जाने वाले ट्रकों से लूट करने की योजना बना रहे हैं जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते हैं इस सूचना पर विश्वास करके व0उ0नि0 त्रिलोकीनाथ पाण्डेय मय पुलिस बल के मौके पर पहुँचकर देखा गया तो तीन व्यक्ति आपस में बैठकर बात कर रहे थे और हम पुलिस बल को देखकर भागने लगे। आवश्यक बल प्रयोग करके पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पूछा गया तो एक ने अपना नाम 1. मक्खन पुत्र इरशाद ग्राम उसरी खुर्रमपुर थाना बरदह आजमगढ़, 2. संदीप यादव पुत्र शिवशंकर ग्राम जिवली थाना बरदह आजमगढ़ व 3. सुजीत पुत्र सुरेश ग्राम कुरेथू थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर बताया। जामातलाशी से अभियुक्त मक्खन के कब्जे से एक अदद तमन्चा 315 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 1050 रूपया बरामद हुआ तथा दो अन्य अभियुक्तों के कब्जे से दो अदद सम्बल (राड) बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 143/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम मक्खन उपरोक्त व मु0अ0सं0 144/2020 धारा 398,401 भादवि विरुद्ध 1. मक्खन पुत्र इरशाद ग्राम उसरी खुर्रमपुर थाना बरदह आजमगढ़, 2. संदीप यादव पुत्र शिवशंकर ग्राम जिवली थाना बरदह आजमगढ़ व 3. सुजीत पुत्र सुरेश ग्राम कुरेथू थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर पंजीकृत किया गया। पूर्व में कारित घटनाओं के बारे में पूछा गया तो मक्खन उपरोक्त ने बताया कि दिनांक 23/24.5.2020 की रात लगभग 2 बजे मैं तथा मेरे साथी अबुजैश उर्फ आमिर पुत्र कयूम व आदिल पुत्र कयूम  साकिनान ग्राम बक्शपुर थाना बरदह आजमगढ़ के साथ मिलकर ग्राम चकरसूलपुर में एक विधवा महिला के घर में घुसकर ताला तोड़कर चोरी किया गया था । इस बयान के आधार पर अभि0 मक्खन उपरोक्त को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 139/2020 धारा 458/380 भादवि में प्रकाश में लाया जा रहा है। अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1.मक्खन पुत्र इरशाद ग्राम उसरी खुर्रमपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़
2.संदीप यादव पुत्र शिवशंकर ग्राम जिवली थाना बरदह जनपद आजमगढ़
3.सुजीत पुत्र सुरेश ग्राम कुरेथूँ थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर 

बरामदगी

अभियुक्त मक्खन के पास से एक अदद तमन्चा 315 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। तथा शेष अभियुक्त के कब्जे से दो अदद सम्बल (राड ) बरामद हुआ। 

पुलिस टीम

1. व0उ0नि0 त्रिलोकीनाथ पाण्डेय थाना बरदह  जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 बसन्तलाल थाना बरदह  जनपद आजमगढ़
3. उ0नि0 देवलाल यादव थाना बरदह  जनपद आजमगढ़
4. हे0कां0 सुरेन्द्रनाथ यादव थाना बरदह  जनपद आजमगढ़
5. कां0 देवेश यादव थाना बरदह  जनपद आजमगढ़

और नया पुराने