आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी।
सगड़ी। सगड़ी विधायक बन्दना सिंह ने 69 हजार शिक्षक भर्ती में चयनित हुए अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि- शिक्षक समाज में उच्च आदर्श स्थापित करने वाला व्यक्तित्व होता है। किसी भी देश या समाज के निर्माण में शिक्षा की अहम् भूमिका होती है। कहा जाए तो शिक्षक ही समाज का आईना होता है।
शिक्षक का दर्जा समाज में हमेशा से ही पूज्यनीय रहा है। कोई उसे 'गुरु' कहता है, कोई 'शिक्षक' कहता है, कोई 'आचार्य' कहता है, तो कोई 'अध्यापक' या 'टीचर' कहता है। ये सभी शब्द एक ऐसे व्यक्ति को चित्रित करते हैं, जो सभी को ज्ञान देता है, सिखाता है और जिसका योगदान किसी भी देश या राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करना है।
विधायक ने क्षेत्र में सभी चयनित सहायक अध्यापक एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, उन्होंने उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।