Breaking News

चोरी के करीब 11 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात बरामद, 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना मुबारकपुर

 घटना का विवरण

दिनांक 28./29.05.20 की  रात्रि  को रेहाना खातून पत्नी मो. हाशिम निवासिनी पुरानी रानी   थाना मुबारकपुर आजमगढ़ के घर से अज्ञात चोरो द्वारा 11 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण को चोरी की गई। जिसमें  श्रीमती रेहाना खातून उपरोक्त की तहरीरपर थाना मुबारकपुर पर मु.अ.स. 99/020 धारा 457,380,411भादवि  पंजीकृत कराया।

 घटना का अनावरण-

 पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की गतिविधियो पर अकुंश लगाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर व पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर  दिनाक 02.06.020 को समय करीब 7.10 बजे स्थान 52 बीघा मैदान इस्लामपुरा मुबारकपुर से 02 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से कीमती जेवरात व आवेदिका का पैन कार्ड व आधार कार्ड बरामद किया गया । 
 पूछताछ का विवरण

पकड़े गये अभियुक्तो से पूछताछ करने पर  बाताया कि गोरखपुर अपने दादी/माँ के रहने के उपरान्त अपने सौतेली माँ के पास आया वहाँ से अपनी सौतेली माँ के घर पर रहा। घर के बारे में पूरी जानकारी करने के बाद ईद त्यौहार के पहले ही आजमगढ़ आ गया था। अभियुक्त सलीम को जब ज्ञात हुआ कि मेरी सौतेली माँ अपना घर बंद करके आजमगढ़ गयी है और रात में आजमगढ़ अपने रिश्तेदार के यहाँ रूकी है। तो शाम को सोनू उर्फ दिलशाद के साथ आटो रिक्शा के मुबारकपुर शाम को गये व मुहल्ले में घूमते रहें रात 10.00-11.00 बजे स्पोर्टिंग ग्राउण्ड पर रहकर चोरी की रणनीति बनाई गयी। रणनीति के मुताबिक पेड़ के सहारे घर में प्रवेश करके ताला व दरवाजा तोड़करके सारा सोने की जेवरात चुरा कर शाहगढ़ होते हुए आजमगढ़ दुसरों से लिफ्ट लेते हुए सोनू उर्फ दिलशाद के किराये पर लिए हुए कमरे पर पहुँचकर माल का बटवारा कर जेवरात को बेचने के लिए जुगत में लग गये जेवरात बेचने के प्रयास के दौरान ही मुबारकपुर पुलिस द्वारा पकड़ लिए गये। अभियुक्तो से और कड़ाई से पूछताछ करने पर बताये कि इससे पहले भी थाना कोतवाली, मुबारकपुर, सिधारी अपराध में पकड़ा गया हूँ। चोरी में गुल्लक में पैसा मिला था जिसको हमने खर्च कर दिये। 

 पंजीकृत अभियोग
 
1. मु0अ0सं0  99/020 धारा 457,380,411भादवि, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़।

 नाम पता अभियुक्तगण

1. सोनू उर्फ दिलशाद पुत्र मोहम्मद हसनैन निवासी इस्लामपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ.
2. मोहम्मद सलीम पुत्र मोहम्मद हासिम निवासी पूरा रानी थाना मुबारकपुर आजमगढ़.

 बरामदगी सोने के जेवरात

6 अदद कंगन,
4 अदद अंगूठी,
01 अदद चैन जिसमें लॉकेट लगा हुआ
01 जोड़ी झुमका,
01 जोडी झुमका चैनदार,
01 अदद नथ,
04अदद नाक की चैन,
01 अदद  मंगलसूत्र पीली धातु सोने जैसी,
02 जोड़ी पाजेब,
11 अदद अंगूठी चांदी
01 अदद हार धागा लगा,
01 अदद झपका,
03 अदद अंगूठी,
02 जोड़ी कान का झुमका,
01 अदद लाकेट,
01 अदद मांग टीका,
01 अदद नथिया झालर लगी,
01 अदद नथिया,
01 जोड़ी कान की बाली,
11 अदद नान की कील,
03 अदद छोटी नथ सोने की पीली धातु,
01 जोड़ी पाजेब,
02 जोड़ा पायल,
10 अदद अंगूठी चांदी की,
01 पैन कार्ड
01 अदद आधार कार्ड
 ₹ 945 नगद  रुपया, बरामद हुआ।

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

1.SHOअखिलेश कुमार मिश्रा थाना-मुबारकपुर, आजमगढ़ 6.कांस्टेबल विपिन कुमार यादव, थाना-मुबारकपुर, आजमगढ़
2.व0उ0नि0 श्री डी0के0 सिंह 7.कांस्टेबल नवीन निश्चल पांडे,
3.उ0नि0 राकेश शुक्ला 8.म0का0 समा आफरीन,
4. उ0नि0 कमलनयन दूबे 9.म0का0 चन्दा कुशवाहा 
5.कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव, 11.का0 पंकज चौधरी 10.कांस्टेबल कमलेश कुमार

और नया पुराने