आज़मगढ़।
सरायमीर. स्थानीय थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव में दबंग व्यक्तियों के द्वारा कब्रिस्तान में लगे पेड़ को काटने पर गांव के लोग में आक्रोश।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के फत्तनपुर में स्थित कब्रिस्तान में विभिन्न प्रकार के पेड़ लगाए हुए हैं जिसमें से दबंग व्यक्तियों के द्वारा अपने परिवार के सदस्यों को साथ में लेकर कब्रिस्तान पर लगे सैकड़ों हरे पेड़ों को काटे जाने की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो कुछ लोग मना करने गए तो पेड़ काट रहे व्यक्ति मारपीट करने पर आमादा हो गए। इससे आक्रोशित गांव के लोगों ने थाना में तहरीर देते हुए । इसकी सूचना वन विभाग के इंस्पेक्टर को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के इंस्पेक्टर कुलबुल यादव ने जांच करने के लिए फत्तनपुर गांव की कब्रिस्तान पहुंचे ।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर