आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 26 जून-- अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डाॅ0 दीनानाथ यादव ने बताया है कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग आजमगढ़ द्वारा जिलाधिकारी के निर्देश पर कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत आम जनमानस को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु पूरे जनपद में अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त के क्रम में खाद्य सुरक्षा सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के सुसंगत प्रावधानों के अन्तर्गत नियमानुसार खाद्य कारोबार न करने वाले 11 खाद्य कारोबार कर्ताओं के विरूद्ध आज माननीय न्यायालय में वाद दायर कर दिया गया है।
