Breaking News

रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर विभिन्न राज्यांे/जनपदों से कुल 1572 प्रवासी मजदूर/यात्री आये।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 01 जून-- प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम ने बताया कि दिनांक 31 मई 2020 को सुबह 6ः00 बजे से सायं 6ः00 तक रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर विभिन्न राज्यांे/जनपदों से कुल 1572 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। जिसमें महाराष्ट्र से 1021, गुजरात से 21, दिल्ली से 403, हरियाणा से 02, हिमांचल प्रदेश से 17, कानपुर से 02, गाजियाबाद से 18, नोएडा से 03, आगरा से 03, तमिलनाडू से 01, पंजाब से 56, गोवा से 09, लखनऊ से 01 तथा उत्तरांचल से 10 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। इसके अतिरिक्त 07 यात्री कुवैत (विदेश) से आये हैं।
इसी प्रकार दिनांक 31 मई 2020 को सायं 6ः00 बजे से दिनांक 01 जून 2020 को प्रातः 6ः00 तक रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर विभिन्न राज्यांे/जनपदों से कुल 380 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। जिसमें महाराष्ट्र से 340, पंजाब से 18, दिल्ली से 01, पश्चिम बंगाल से 01, छत्तीसगढ़ से 05, मध्य प्रदेश से 01, केरल से 05, लखनऊ से 02, इटावा से 06 तथा कानपुर से 01 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। 
उक्त को ब्रेकफास्ट व लंच पैकेट उपलब्ध कराया गया एवं उन सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद उन्हे संबंधित तहसील मुख्यालयों के शेल्टर होम पर भेजा गया।


और नया पुराने