आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 01 जून-- अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद ने बताया कि आज दिनांक 01 जून 2020 को प्रातः 4ः45 बजे बोरीवली मुम्बई से कुल 2210 प्रवासी मजदूर/यात्री रलवे स्टेशन आजमगढ़ पर पहुॅचे। जिसमें 306 आजमगढ़ के तथा 1904 अन्य जनपद के हैं।
उक्त प्रवासी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उनको लंच पैकेट उपलब्ध कराया गया। इसी के साथ ही उक्त सभी प्रवासी मजदूरों को उनके संबंधित तहसील के शेल्टर होम में भेजा गया है।