आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 01 जून-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 31 मई 2020 को प्रातः 6ः00 बजे से 01 जून के प्रातः 6ः00 बजे तक कोविड-19 के दृष्टिगत विभिन्न प्रकार की सूचनाएं उपलब्ध करायी जा रही है, जिसके अन्तर्गत गत 24 घण्टे में बस द्वारा आये प्रवासी मजदूरों की संख्या 1951, रेल द्वारा 3298, कुल 5249 प्रवासी मजदूर आये है। जिसमें से आजमगढ़ के 2730 तथा अन्य जनपद के 2519 प्रवासी मजदूर आये हैं। इस प्रकार अब तक कुल 149651 प्रवासी मजदूर जनपद में आये हैं, जिसमें रेल व बसों द्वारा 95120 व अपने साधन से या अनौपचारिक माध्यम से 54531 प्रवासी मजदूर आये हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में कुल 27 कन्टेनमेंट जोन घोषित किये जा चुके हैं, जिसमें गत 24 घण्टे में 04 कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है, वह भी शामिल है।
उन्होने बताया कि जनपद में अब तक कुल 108 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। जिसमें कल दिनांक 31 मई 2020 को 06 पाजीटिव केस एवं आज दिनांक 01 जून 2020 को 14 नये कोरोना पाजीटिव केस सठियांव, बघावर, कोयलसा, मेंहनगर व रानी की सराय में पाये गये। वर्तमान समय में 94 एक्टिव केस हैं, 12 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 02 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 94 कोरोना पाजीटिव एक्टिव मरीज हैं, जिसमें से 25 मरीज को एल-1 अस्पताल (महामृत्यंज डेण्टल कालेज, इटौरा) में भर्ती कर ईलाज किया जा रहा है, 55 मरीज को एल-3 अस्पताल (पीजीआई चक्रपानपुर) में भर्ती कर ईलाज किया जा रहा है तथा 14 मरीजों को एल-1 अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया जा रहा है।
उन्होने बताया कि कुल 42 क्वारंटाइन सेन्टर हैं, जिसमें 513 व्यक्ति रूके हुए हैं, एवं सभी कम्युनिटी किचन की व्यवस्था संचालित है। 13 फैसिलिटी क्वारंटाइन सेन्टर में 307 व्यक्ति, 05 इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में 117 व्यक्ति एवं 24 आश्रय स्थलों में 89 व्यक्तियों को क्वारंटाइन किया गया है।
आगे उन्होने बताया कि अब तक कुल 2918 सैम्पल जांच के लिए भेजे गये हैं, जिसमें से 2218 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 108 जांच रिपोर्ट पाजीटिव व 2110 जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है एवं अभी भी 700 जांच रिपोर्ट प्रतिक्षारत है। आगे उन्होने बताया कि एल-1 एवं एल-3 अस्पताल में भर्ती 32 कोरोना पाजीटिव मरीजों का द्वितीय सैम्पल जांच के लिए गोरखपुर लैब में भेजा गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि गत 24 घण्टे में कुल 70 सैम्पल जांच के लिए भेजे गये हैं, जिसमें 120 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें 20 पाजीटिव तथा 100 जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है।