Breaking News

विकास भवन में कोविड-19 हेल्प डेस्क किया गया स्थापित जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

हमीरपुर।

रिपोर्टर-सद्दाम हुसैन


हमीरपुर के विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों व आने वाले फरियादियों की कोरोना/ कोविड-19  से बचाव के दृष्टिगत उनकी टेम्परेचर जांच हेतु व उनको कोरोना के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से विकास भवन में कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है जिसका आज जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने फीता काटकर शुभारंभ किया गया है ।कोविड-19 से सावधानी के दृष्टिगत विकास भवन आने वाले फरियादियों व विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों / अधिकारियों तथा फरियादियों की प्रतिदिन टेंपरेचर  आदि की जांच की जाएगी तथा फरियादियों  को भीड़ में जाने पर 02 गज की दूरी बनाए रखने, बार-बार साबुन से हाथ धुलने, सार्वजनिक स्थल पर मुंह व नाक ढकने , कोविड के लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने के बारे में जागरूक किया जाएगा।
   इस दौरान  मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार वैश्य , पीडी चित्रसेन ,जिला विकास अधिकारी विकास, डीसी स्वतः रोजगार सहित विकास भवन के अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे ।

और नया पुराने