Breaking News

बीमा क्लेम लेने के लिए रात में पुलिस को दौड़ाया, कैंटर चालक को पुलिस ने पकड़ा तो झूठी निकली लुट की खबर।

बदायूं।

बदायूं: बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव चिर्रा निवासी अमित पुत्र राजपाल कैंटर चलाता है। उसने देर रात यूपी 112 को सूचना दी कि वह अपने कैंटर में सो रहा था। इस दौरान बदमाश आए और उसे कैंटर में डालकर अपने साथ ले जा रहे हैं। कैंटर लूटा जा चुका है। इसकी जानकारी पर पुलिस अधिकारी भी सकते में पड़ गए। 
इधर, मूसाझाग पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की और कैंटर का पीछा करते हुए शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर इलाके के मरैनी गांव पहुंच गई। वहां कैंटर खड़ा मिल गया। युवक को भी पुलिस ने दबोच लिया। कैंटर लेकर युवक मरैनी गांव निवासी अपने मामा के घर गया था। पूरे प्रकरण से पर्दा उठने के बाद सुबह अधिकारियों ने राहत की सांस ली। एसओ ललित भाती ने बताया कि बीमा क्लेम लेने के लिए अमित ने झुटी साजिश रची थी लेकिन जांच में पूरा मामला खुल गया। और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट: बी यीशुदास

और नया पुराने