हमीरपुर 25 जून 2020
रिपोर्टर-सद्दाम हुसैन
आज जिलाधिकारी डॉक्टर ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यालय की एक दीवार पर इधर उधर पान मसाले की पीक पड़ी होने पर तथा ऑफिस में अव्यवस्थित ढंग से सामान पड़ा होने पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित लापरवाह कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि रिसेप्शन के पास कोरोना हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए । इस दौरान जनपद के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मान्यता प्राप्त 03 चिकित्सालयों ब्रजरानी, ब्रजराज तथा विमल नर्सिंग होम को जिलाधिकारी ने 100 -100 पीपीई किट तथा 50-50 एन-95 मास्क वितरित किए। ज्ञात हो कि इन तीनों चिकित्सालयों को कुल 1000 पीपीई किट तथा 500 एन95 मास्क दिया जाना है जो कि समय-समय पर उनकी आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सचान, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, सीएमएस महिला चिकित्सालय डॉ पी के सिंह ,उपायुक्त उद्योग तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।