Breaking News

9 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट आई प्राजीटिव, वर्तमान समय में 39 एक्टिव केस

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 25 जून --  मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 09 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें से 02 व्यक्ति नरौली आजमगढ़, 03 व्यक्ति किसुनपुर, निजामाबाद रानी की सराय आजमगढ़, 03 हजारी बाग सिधारी आजमगढ़ व 01 व्यक्ति लसराकला बरदह, आजमगढ़ का रहने वाला है। 
सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त कन्टेनमेंट जोन घोषित होगा।
उन्होने बताया कि इस प्रकार अब तक कुल 208 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 39 एक्टिव केस हैं, 162 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 07 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।

और नया पुराने