Breaking News

प्रधानमंत्री रोजगार दिवस पर 1,17,888 लोगों को एक साथ काम देने का रखा लक्ष्य।

हमीरपुर 25 जून 2020

रिपोर्टर-सद्दाम हुसैन

   जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार दिवस के अवसर पर कल दिनाँक 26 जून 2020 को  जनपद में कुल 1,17,888 लोगों / श्रमिकों को एक ही दिन में रोजगार दिया जाएगा। इसके अंतर्गत ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 111824 लोगों को ( जिसमें मनरेगा के तहत 82000 तथा एन आर एल एम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों को 30,000 लोगो को )रोजगार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पंचायत राज विभाग द्वारा 949 ,लघु सिंचाई विभाग द्वारा 1000, लोक निर्माण विभाग द्वारा 2000, दुग्ध विकास विभाग द्वारा 400 ,भूमि संरक्षण विभाग द्वारा 750 ,विद्युत विभाग द्वारा 113 ,मंडी परिषद द्वारा 92 , उद्यान विभाग द्वारा 100, लघु डाल  नहर द्वारा 100 , मौदहा बांध द्वारा 60 तथा अन्य विभागों द्वारा 500 लोगों/ श्रमिकों को रोजगार दिया जाएगा जो कि इस प्रकार कुल मिलाकर प्रधानमंत्री रोजगार दिवस के अवसर पर 1,17,888 लोगों को एक ही दिन में रोजगार दिया जाएगा जो कि एक रिकॉर्ड होगा।


और नया पुराने