आज़मगढ़।
रिपोर्ट :वीर सिंह
आजमगढ़ 02 जून-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 एके मिश्रा ने बताया कि पूर्व में जांच हेतु गोरखपुर लैब में भेजी गयी जांच रिपोर्ट में से 02 जांच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है तथा 218 जाँच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई हैं। पॉजिटिव पाए गए मरीजों मे एक व्यक्ति माहुल का तथा एक व्यक्ति मेंहनगर का है। सीएमओ बताया कि संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त कन्टेनमेंट जोन घोषित होगा।