आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी। सगड़ी तहसील के वि०ख० महराजगंज के ग्राम रघुनाथपुर निवासी जयगोविंद सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह द्वारा पोल्ट्री फार्म के निर्माण का कार्य कराया जा रहा था।
अभी 4 दिन पहले ही यह बनकर तैयार हुआ था, कि- कल शाम 3 बजे आये चक्रवात में लगभग भारी मात्रा में सीट सिमेंट टूट गया जिसमे लाखों के नुकसान का अनुमान है, पीड़ित ने बताया कि- किसी तरह पैसे ले देकर अभी काम पूरा ही किया था, कि इस चक्रवात ने कमर ही तोड़ दी।
वही कुम्हवट ग्राम में मालती देवी पत्नी स्व० लखिराम के रिहायशी मकान के ऊपर लगी सीमेंट की चादर उड़ गई, जिससे परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया ,जिसकी जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान अजय कुमार ने मौके पर पहुंच कर मदद भी दी।