Breaking News

210 कि0ग्रा0 गौ मांस के साथ 04 गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना गम्भीरपुर

प्रभारी निरीक्षक गम्भीरपुर राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 15.06.2020 को उ0नि0 बृजेश सिंह मय हमराह का0 सुधाकर सिंह, का0 ललित सरोज, का0 बृजेश शर्मा, का0 अरविन्द यादव के साथ कस्बा गम्भीरपुर बाजार में कोरोना महामारी के मद्देनजर रखते हुए सोशल डिस्टेन्सिग का पालन व वाहनो पर बिना मास्क के चलने वाले व्यक्तियो के विरुद्ध चेकिंग किया जा रहा था कि उ0नि0 वीरेन्द्र यादव मय हमराह का0 आशीष कुमार व म0का0 सविता पटेल भी आ गये कि मुखबीर खास आकर बताया कि साहब नूर आलम पुत्र हनीफ कुरैशी निवासी कलन्दरपुर, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़ अपने घर के अन्दर अपने परिजनो व अन्य व्यक्तियो के साथ मिलकर गाय को काट रहे है। मुखबीर खास की सूचना पर प्रस्थान कर ग्राम कलन्दपुर से अभियुक्तगण 1.सलमान पुत्र रियाज अहमद, 2.अहमद पुत्र मु0 सलीम अन्सारी निवासीगण कलन्दरपुर, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़, 3. शब्बो बानो पुत्री हनीफ कुरैशी पत्नी डब्लू अहमद निवासिनी मुहल्ला रौजा थाना देवगाँव, आजमगढ़, 4. शबीना बानो पुत्री हनीफ कुरैशी पत्नी तालिब निवासिनी सिकरौल, थाना सरायमीर, आजमगढ़ वर्तमान पता ग्राम कलन्दरपुर, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़ के पास से 210 कि0ग्रा0 गौ मांस व एक अदद लोहे की तराजू व बांट व दो अदद दाँव /चापड व दो अदद चाकू /छूरी व एक अदद मसकला (रेती) व लकड़ी का गोल ठेहा एक अदद बरामद करते हुए समय 16.20 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 93/2020 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध दर्ज किया गया। आज दिनांक 16.06.2020 को गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों को बाद आवश्यक कार्यवाही सम्बन्धित न्यायालय रवाना किया गया। 
 विवरण गिरफ्तारी अभियुक्तगण-

मु0अ0सं0 93/2020 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 बनाम 
1. सलमान पुत्र रियाज अहमद, 
2.अहमद पुत्र मु0 सलीम अन्सारी निवासीगण कलन्दरपुर, थाना गम्भीरपुर आजमगढ़, 
3.शब्बो बानो पुत्री हनीफ कुरैशी पत्नी डब्लू अहमद निवासिनी मुहल्ला रौजा थाना देवगाँव, आजमगढ़, 
4.शबीना बानो पुत्री हनीफ कुरैशी पत्नी तालिब निवासिनी सिकरौल, थाना सरायमीर, आजमगढ़ वर्तमान पता ग्राम कलन्दरपुर, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़ 

 बरामदगी

 210 कि0ग्रा0 गौ मांस व एक अदद लोहे की तराजू व बांट व दो अदद दाँव /चापड व दो अदद चाकू /छूरी व एक अदद मसकला (रेती) व लकड़ी का गोल ठेहा एक अदद

 पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 93/2020 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़

 गिरफ्तार करने वाली टीमः-

1. प्र0नि0 राकेश कुमार सिंह 
2. उ0नि0 बृजेश सिंह 
3. उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह
4. का0 सुधाकर सिंह
5. का0 ललित सरोज
6. का0 बृजेश शर्मा
7. का0 अरविन्द यादव
8. का0 आशीष कुमार 
9. म0का0 सविता पटेल



और नया पुराने