आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
कोरोना महामारी में योग की भूमिका और महत्वपूर्ण हो चुकी है इसी को ध्यान में रखते हुए योग मंच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोर कर दी गई हैं हालांकि इस बार योग दिवस को कुछ खास तरीके से आयोजित कराया जाएगा ताकि सोशल डिस्टेंसिंग की चैन बनी रहे और कोरोनावायरस करने के लिए इसकी उपयोगिता से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित किया जाए l
रवि प्रकाश यादव के साथ योग पर हुई चर्चा में डीआईजी ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करते हुए इस बार भी योग दिवस पुलिस लाइन में आयोजित किया जाएगा जिसमें एक प्रतियोगिता का भी आयोजन सुनिश्चित है कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के दौरान डीआईजी सुभाष दुबे ने सभी से अपील किया कि सोशल डिस्टेंसिंग बेहद जरूरी है और इसी को ध्यान में रखते हुए योग दिवस को सफल बनाना है समस्त जनपद वासी अपने-अपने घरों में जमकर योगाभ्यास करें और स्वस्थ भारत का हिस्सा बने
योग मंच के योग गुरु देव विजय यादव ने बताया कि प्रत्येक आम जनमानस को अपनी इम्यूनिटी सिस्टम को अच्छा रखना होगा ताकि इसके जरिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर प्रतिकूल समय में भी खुद को पूरी तरह स्वस्थ रखा जा सके और कोरोनावायरस महामारी को भी पूरे भारत से भगाया जा सके।
