आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 02 जून-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 01 जून 2020 को प्रातः 6ः00 बजे से 02 जून के प्रातः 6ः00 बजे तक कोविड-19 के दृष्टिगत विभिन्न प्रकार की सूचनाएं उपलब्ध करायी जा रही है, जिसके अन्तर्गत गत 24 घण्टे में बस द्वारा 736 प्रवासी मजदूर आये है। इस प्रकार अब तक कुल 151044 प्रवासी मजदूर जनपद में आये हैं, जिसमें रेल व बसों द्वारा 96513 व अपने साधन से या अनौपचारिक माध्यम से 54531 प्रवासी मजदूर आये हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में कुल 37 कन्टेनमेंट जोन घोषित किये जा चुके हैं, जिसमें गत 24 घण्टे में 10 कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है, वह भी शामिल है।
उन्होने बताया कि जनपद में अब तक कुल 118 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। जिसमें गत 24 घण्टों में 24 नये कोरोना पाजीटिव केस (दोपहर में 14 केस व रात्रि के 10 केस) पाये गये। वर्तमान समय में 102 एक्टिव केस हैं, 13 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 03 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 102 कोरोना पाजीटिव एक्टिव मरीज हैं, जिसमें से 37 मरीज को एल-1 अस्पताल (महामृत्यंज डेण्टल कालेज, इटौरा) में भर्ती कर ईलाज किया जा रहा है, 57 मरीज को एल-3 अस्पताल (पीजीआई चक्रपानपुर) में भर्ती कर ईलाज किया जा रहा है तथा 08 मरीजों को एल-1 अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया जा रहा है।
उन्होने बताया कि कुल 43 क्वारंटाइन सेन्टर हैं, जिसमें 420 व्यक्ति रूके हुए हैं, एवं सभी में कम्युनिटी किचन की व्यवस्था संचालित है। 13 फैसिलिटी क्वारंटाइन सेन्टर में 338 व्यक्ति, 06 इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन सेन्टर में 31 व्यक्ति एवं 24 आश्रय स्थलों में 51 व्यक्तियों को क्वारंटाइन किया गया है।
आगे उन्होने बताया कि कुल 131 सैम्पल जांच के लिए भेजे गये हैं, जिसमें से 117 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 10 जांच रिपोर्ट पाजीटिव व 107 जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है एवं अभी भी 821 जांच रिपोर्ट प्रतिक्षारत है। आगे उन्होने बताया कि एल-1 एवं एल-3 अस्पताल में भर्ती 74 कोरोना पाजीटिव मरीजों का द्वितीय सैम्पल जांच के लिए गोरखपुर लैब में भेजा गया है।