25000 रुपये का ईनामिया वांछित अभियुक्त अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना-जहानागंज

दिनांक 23.06.2020 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के आदेश के अनुपालन मे व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्वेक्षण मे वांछित/वारंटी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में मु0अ0सं0 0088/2020 धारा 3(1)उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट के वाछिंत/ रूपया 25000 का पुरस्कार घोषित अभियुक्त जहीर नट पुत्र रशीद नट ग्राम फत्तेपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ को मन्दे बार्डर से समय करीब 10.30 बजे रात्रि मे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से अबैध एक अदद तमन्चा व एक अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर का बरामद हुआ जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 130/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

 नाम पता अभियुक्त 

जहीर नट पुत्र रशीद नट ग्राम फत्तेपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ।

 अभियुक्त के कब्जे से बरामदगी

अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 303 बोरअबैध बरामद हुआ । 

 पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 130/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़

 अपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 0088/2020 धारा 3(1)उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट

 गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण

1-प्र0नि0 श्रीमती ज्ञानू प्रिया
2-का0 सुबाष चन्द यादव
3-का0 प्रवीण कुमार सिंह
4-का0 संन्तु साहू
5-का0 प्रवीण कुमार
6-म0का0 प्रियन्का गौङ



और नया पुराने