मनीष पाठक गैंग का 25000 रुपये का ईनामिया बदमाश सारंगधर सिंह उर्फ शक्ति सिंह पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह
 
 थाना कन्धरापुर

 पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व सा0 पु0 अ0 /क्षेत्राधिकारी नगर इलामारन के कुशल निर्देशन में दिनांक 23.06.2020 को प्रभारी निरीक्षक शिवशकर सिह मय हरायान के निर्देशन में मय हमराहियान के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त कपसा मोड़ पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की मन्दुरी हवाई पट्टी के सामने हाईवे रोड मु0अ0सं0 230/2019 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना सिधारी आजमगढ़ का वांछित अभियुक्त सारंगधर सिंह उर्फ शक्ति सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह सा0 गोठवा, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ जिस पर 25000 रू0 का ईनाम भी घोषित है, मौजूद है मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय हमराही फोर्स मन्दुरी हवाई पट्टी के सामने हाईवे पर पहुँचे वहा पर दूर से ही एक व्यक्ति की तरफ इशारा करके मुखबिर वापस चला गया । पुलिस वालो से अपने आप को घिरता देखकर मन्दुरी हवाई पट्टी की तरफ भागा तथा पुलिस पार्टी पर फायर किया उस व्यक्ति को वही हाईवे पर ही हमराही कर्म0गण की मदद से समय करीब 19.45 बजे पकड़ लिया गया।  
 नाम पता अभियुक्त-

सारंगधर सिंह उर्फ शक्ति सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह सा0 गोठवा, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।

 बरामदगी

 एक अदद कट्टा 315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस तथा एक अदद खोखा कारतूस

 पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 72/2020 धारा 307 भादवि थाना कन्धरापुर, आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 73/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कन्धरापुर, आजमगढ़।

 अपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 57/2019 धारा 41/411/413/414/307/419/420/467/468/471 भादवि थाना सिधारी, आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 230/2019 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना सिधारी, आजमगढ़ ।
3. मु0अ0सं0 32/2020 धारा 392/120बी/411 भादवि थाना कोतवाली, आजमगढ़ ।

 गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. शिवशंकर सिंह प्रभारी निरीक्षक कन्धरापुर, थाना कन्धरापुर, आजमगढ़ ।
2. उ0नि0 राकेश कुमार सिंह थाना कन्धरापुर, आजमगढ़ ।
3. का0 श्यामजगी यादव थाना कन्धरापुर, आजमगढ़ ।
4. का0 नागेन्द सिंह यादव थाना कन्धरापुर, आजमगढ़।


 
और नया पुराने