कांग्रेसी गांव-गांव खोलेंगे योगी सरकार की पोल।

बदायूं: 

बदायूं: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पोल खोल अभियान शुरू हो गया है। पूर्व महासचिव ओमकार सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीआरओ किशोर गुप्ता को दिया। कांग्रेसी गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की पोल खोलेंगे।
सोमवार को पूर्व महासचिव ने कहा कि यूपी कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता योगी सरकार की पोल खोलने में लग गया है। अभियान के तहत कार्यकर्ता गांव से लेकर शहर तक लोगों से संपर्क करेंगे और शिक्षक भर्ती घोटाले से लेकर पशुधन घोटाले के पोस्‍टर चिपकाएंगे।
उन्होंने कहा कि 25 जून को हर जिले में सामूहिक उपवास का कार्यक्रम होगा। दो से 12 जुलाई तक प्रत्‍येक ब्लॉक में पर्चा बांटे जाएंगे। 14 से 19 जुलाई तक हर ग्रामसभा तक भ्रष्टाचार और घोटालों को उजागर करने वाले पोस्टर चस्पा कराए जाएंगे।
अभियान यूपी कांग्रेस इकाई के अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू की अगुवाई में शुरू किया गया है। इस मौके पर शफी अहमद, असरार अहमद, इखलास हुसैन, जितेंद्र कश्यप, रफत अली खान, मोहम्मद यसब मौजूद थे।

रिपोर्ट: बी.यीशुदास


और नया पुराने