Breaking News

सिलाईं सीखकर महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर।

बदायूं।

बदायूं: कौशल विकास मिशन व उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के सहयोग से त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई कढ़ाई का 10 दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया।
सोमवार को जिला विकास अधिकारी चंद्रशेखर ने फीता काटकर प्रशिक्षण की शुरूआत कराई। इसके बाद आरपी एल किट वितरित की गई। जिला विकास अधिकारी ने कहा कि जो पूर्व से सिलाई में दक्ष हैं, इनको कौशल विकास मिशन के आरपीएल ब्रिज कोर्स के तहत प्रशिक्षित कराया जाएगा।
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य राजीव कुमार, कौशल विकास के एमआईएस मैनेजर अच्युत यादव, सुधीर यादव, नरेश पाल सिंह, सुरेश कुमार, वीरेश कुमार, रूणा शर्मा, अभिषेक मिश्रा, विदेश यादव, किशनवीर सिंह मौजूद थे।

रिपोर्ट: बी.यीशुदास



और नया पुराने