बदायूं
बदायूं: बदायूं शहर के पांच मोहल्ला जो सबसे व्यस्तम बंद मिले। शहर के गांधी ग्राउंड के सामने वाली गली में कोरोना संक्रमित निकला है और उसके बाद रोडवेज से लेकर लावेला चौक, गांधी ग्राउंड मार्ग, वाटर वर्क्स मार्ग, बाबूराम मार्केट बंद है। यहां मंगलवार को बंदी के बीच सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी ने निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान सभी को घरों में रहने की अपील की है और सामिजक दूरी का पालन करने को कहा है। यहां इलाका तो सील हो गया है सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि यहां इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीमों के द्वारा सर्वे किया जाएगा।
रिपोर्ट: बी.यीशुदास