आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 ए0 के0 मिश्रा द्वारा जनपद में आए हुए प्रवासी मजदूरों में से वर्तमान समय में लगभग 38000 प्रवासी मजदूर जो होम क्वॉरेंटाइन है। जिनका आशाओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया था। जिसमें प्रवासी मजदूरों के सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार के लक्षण के आधार पर उनकी सैंपलिंग कराई गई थी। मुख्य चिकित्सा डॉ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि जिसमें से आज 18 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं। जिसमें एक व्यक्ति जो दिल्ली से आ रहा था, वह दिल्ली में कोरोना की जांच कराया था। वह व्यक्ति लखनऊ अभी रास्ते में पहुंचा था, तो उसको दिल्ली से जानकारी प्राप्त हो गई कि उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है। और इसी के साथ ही एक व्यक्ति अतरौलिया का रहने वाला जो जो शुगर व ब्लड प्रेशर से पीड़ित था। लखनऊ में इलाज कराने गया था। वहां पर डॉक्टरों द्वारा कोविड-19 की जांच कराई गई। जिसमें वह व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उक्त दोनों व्यक्तियों को पीजीआई चक्रपानपुर में इलाज करने के लिए भर्ती किया जा रहा है।