Breaking News

कोरोना रिपोर्ट: वर्तमान समय में 30 एक्टिव केस, 162 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज, 7 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 25 जून -- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि अब तक कुल 5658 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें कुल 5459 जांच रिपोर्ट नेगेटिव और 199 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसी प्रकार आज दिनांक 24 जून 2020 को 141 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किया गया है। अब तक कुल 6032 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किया गया है, जिसमें से 5658 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुए हैं और अभी 374 जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।

आजमगढ़ 25 जून -- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि 02 और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए। अब तक कुल 199 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 30 एक्टिव केस हैं, 162 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 07 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।
उन्होने बताया कि कुल 30 एक्टिव केस में 24 मरीज को एल-1 अस्पताल (महामृत्युंजय डेण्टल कालेज इटौरा, आजमगढ़), 05 मरीज को एल-3 (पीजीआई चक्रपानपुर) में भर्ती कराकर ईलाज किया जा रहा है तथा 01 कोरोना पाजीटिव मरीज को ईलाज के लिए बीएचयू रेफर किया गया है।

और नया पुराने