आजमगढ़ 25 जून -- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में देर सांय कलेक्ट्रेट सभागार में तहसील स्तर पर लम्बित रिट याचिकाओं के प्रस्तर आख्या तैयार कराये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त तहसीलदारों को निर्देश दिए कि विभिन्न तहसीलों में लम्बित रिट याचिकाओं के प्रस्तर आख्या तैयार कर मा0 उच्च न्यायलय में काउन्टर एफिटेविट दखिल करना सुनिश्चित करे।
इसी के साथ ही मा0 उच्च न्यायालय द्वारा निस्तारण हेतु जो लम्बित प्रत्यावेदन है उसे समय-सीमा के अन्दर तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही जो अवमानना याचिका लम्बित है उसे समय से अनुपालन आख्या मा0 उच्च न्यायालय मंे प्रस्तुत करे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व गुरू प्रसाद, सहित समस्त तहसीलदार उपस्थित रहें।