Breaking News

जनपद न्यायालय आजमगढ़ की भूमि पर स्थिति 38 दुकानों की नीलामी 27 जून 2020 को दोपहर 12ः00 बजे से।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 23 जून-- अध्यक्ष नीलामी समिति/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आजमगढ़ लालता प्रसाद द्वितीय ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए जनपद न्यायालय आजमगढ़ की भूमि पर स्थिति 38 दुकानों की नीलामी जनपद न्यायाधीश द्वारा गठित नीलामी समिति की उपस्थिति एवं निर्देशन में दिनांक 27 जून 2020 को दोपहर 12ः00 बजे से जनपद न्यायालय आजमगढ़ के हाल आफ जस्टिस में सम्पन्न किया जायेगा।
इच्छुक व्यक्ति काशन मनी दिनांक 26 जून 2020 तक जरिये टेण्डर नजारत अनुभाग में जमा कर नीलामी में भाग ले सकते है। विस्तृत सूचना नीलामी दिनांक 26 जून 2020 तक जनपद न्यायालय के नजारत अनुभाग से प्राप्त कर सकते हैं अथवा न्यायालय के वेबसाईट district.ecourts.govt.in/azamgarh पर देख सकते हैं।

और नया पुराने