आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 14 जून-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि 11 जून 2020 को जांच के लिए भेजे गए सैंपल में से 01 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है, जो सिविल लाइन आजमगढ़ का रहने वाला है। इस प्रकार अब तक कुल 167 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 28 एक्टिव केस हैं, 133 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 06 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।