आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 14 जून -- विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा जिला अस्पताल के परिसर में स्थित ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान सभी स्वस्थ्य व्यक्ति को करना चाहिए। जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक व 60 वर्ष से कम हो। रक्तदान करने से हमसब किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकते है। रक्तदान करने से हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। रक्त्दान करने से शरीर में आयरन की मात्रा ठीक बनी रहती है। रक्तदान नियमित अन्तराल में करना चाहिए। एक यूनिट रक्तदान से आप 4 लोगों की जान बचा सकते है।
इस आयोजित रक्तदान शिविर में पुरूष एवं महिलाओं द्वारा रक्तदान किया गया। इसी के साथ जिलाधिकारी द्वारा रक्तदान किये गये व्यक्तिों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सीएमाओ डा0 एके मिश्रा, गुड्डु मिश्रा, महिला मंण्डल के पूनम सिंह, रेडक्रास सोसाइटी के कल्पनाथ सिंह, उमेश सिंह, अजीत सिंह, जय प्रकाश यादव, मुकेश उपाध्याय, प्रविण ंिसह, मनीष, अफजल उपस्थित रहे।