बदायूं।
बदायूं: थाना पुलिस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शराबी थाने में पहुंचा और उसने खुद को कोरोना संक्रमित बताते हुए पुलिस से कहा कि मैं अब तुम लोगों के बीच कोरोना फैलाने के लिए आया हूं।यह सुनकर पुलिसकर्मियों ने शराबी से दूरी बना ली और उसको अस्पताल भेजने के लिए जतन करने शुरू कर दिए। कई घंटे बाद शराबी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। सोमवार की सुबह तकरीबन नौ बजे एक अधेड़ शराबी व्यक्ति थाने में पहुंचा।उसने पहले थाने में मौजूद सिपाहियों से बदतमीजी शुरू कर दी, फिर खुद को कोरोना से संक्रमित बताते हुए कहा कि वह थाने में पुलिस कर्मियों को कोरोना से संक्रमित करने के लिए आया है। यह सुनकर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। सिपाहियों ने उससे दूरी बना ली। सभी उस शराबी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजने की कोशिश करने लगे मगर वह नहीं माना। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने शराबी को काफी समझाया तब कहीं जाकर पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।
रिपोर्ट: बी यीशु दास