बदायूं।
बदायूं: सड़क किनारे दौड़ लगाने निकले एक किशोर को रविवार देर शाम अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने दूसरे दिन सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिवार वालों को सौंपा है। वहीं परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की तहरीर पुलिस को दी है। नगर के मोहल्ला शहबाजपुर में रहने वाले महेंद्र कश्यप का 14 वर्षीय पुत्र सुशील रोजाना शाम के वक्त कछला रोड पर सड़क किनारे दौड़ लगाने जाता।
रिपोर्ट: बी. यीशु दास