आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 16 जून-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि पूर्व पे्रषित सैम्पल में से 13 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, उक्त 13 जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। अब तक कुल 3982 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें कुल 3821 जांच रिपोर्ट नेगेटिव और 161 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है, इसी के साथ ही प्राइवेट लैब से 06 जांच रिपोर्ट पाजीटिव है। इसी प्रकार आज दिनांक 16 जून 2020 को 95 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किया गया है। अब तक कुल 4378 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किया गया है, जिसमें से 3982 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुए हैं और अभी 396 जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।