Breaking News

मनरेगा मजदूरों के साथ भाजपा नेता ने की मारपीट मुकदमा दर्ज।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 आजमगढ़। जिले में भाजपा के लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय के बेटों और भतीजों की गुंडई उस समय देखने को मिली जब गांव में मनरेगा के मजदूर काम कर रहे थे कि इसी दौरान मनरेगा मजदूरों और भाजपा के जिलाध्यक्ष के बेटों से कहासुनी हो गयी। जिसके बाद सत्ता की नशे में चूर बेटों और भतीजों ने मजदूरों को मारना-पीटना शुरू कर दिया। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे जाम कर कार्रवाई की मांग करने लगे। घंटो बाद कार्रवाई के आश्वासन पर जाम हटा। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा के दोनों बेटों सत्यम,शिवम् समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ लिया है।
गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के उबारपुर गांव में आज नहर की सफाई का काम चल रहा था। जिसमे गांव के ही दलित मजदूर काम कर रहे थे। काम के दौरान जिलाध्यक्ष की खेत में बाहा की गन्दी मिट्टी गिर गया। जिसका सत्यम ने विरोध किया और मजदूरों को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। जिसका मजदूरों ने विरोध किया जो इन्हे नागवार लगा। जिसके बाद मनेरगा के दो मजदूरों को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिए। मजदूरों की पिटाई के बाद दलित लामबंद हो गए। और देखते ही देखते सड़क पर उतर गए और नेशनल-हाइवे आजमगढ़-वाराणसी को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने घंटों मसक्कत के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर जाम को समाप्त करवाया। पीड़ित रविंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने जिलाध्यक्ष के दोनों बेटों सत्यम पुत्र ऋषिकांत राय, शिवम पुत्र ऋषिकांत राय, जय हिन्द पुत्र सूर्यनाथ राय, गरुण पुत्र जय हिद, मलखान पुत्र अवधू राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही इस मामले में सीओ सदर मोहम्मद अकमल खां ने बताया कि तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही।

और नया पुराने