आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
पुलिस अधीक्षक प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए देर रात 4 थानों में थानाध्यक्षों की नई तैनाती की है ।
रोडवेज चौकी पर तैनात नवल किशोर सिंह को रौनापार का थानाध्यक्ष, पीआरओ सेल में तैनात संजय कुमार सिंह को बिलरियागंज का थानाध्यक्ष, पुलिस लाइन में तैनात रहे निरीक्षक अनवर अली को निजामाबाद का थानाध्यक्ष, व पी आर ओ सेल में तैनात नंद कुमार तिवारी को थाना महाराजगंज का थानाध्यक्ष बनाया है