Breaking News

रक्तदान दिवस पर सामाजिक संगठनों को किया गया सम्मानित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

रक्तदान दिवस के अवसर पर आज आजमगढ़ ब्लड बैंक में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी आजमगढ़ राजेश कुमार उपस्थित थे वह विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए के मिश्रा रहे।इस अवसर पर उन सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया गया है जिन्होंने विगत वर्ष रक्तदान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया था पूर्वांचल विकास आंदोलन को भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के कारण सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पूर्वांचल विकास आंदोलन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता आद्या प्रसाद, उपाध्यक्ष कल्पनाथ, महामंत्री शरद कुमार सहित कई सामाजिक संगठन उपस्थित थे।


और नया पुराने