Breaking News

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या।

मुंबई।

मुंबई (एजेंसी) बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उन्होंने मुंबई के बांद्रा में अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी. सुसाइड की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. जानकारी के अनुसार, उनके डोमेस्टिक हेल्प ने फोन कर पुलिस को आत्महत्या के बारे में बताया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, वे पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे. .
सूत्रों ने बताया कि सुशांत ने शनिवार रात को करीबी दोस्तों को पार्टी दी थी. पार्टी के बाद सुशांत काफी लेट सोने गए थे. ऐसे में सुबह देर तक बाहर नहीं आए. बाद में जब उनका दरवाजा खटखटाया तो भी आवाज नहीं आई. इस पर उनके डोमेस्टिक हेल्प ने सुशांत के दोस्तों को इस बारे में बताया. उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो सुशांत फंदे से लटकते मिले.

एक सप्ताह पहले ही उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने भी सुसाइड कर लिया था. उन्होंने बालकनी से कूदकर आत्महत्या की थी.
सुशांत सिंह का जन्म पटना में हुआ. एक्टिंग में आने से पहले सुशांत ने इंजीनियरिंग की थी. उन्होंने AIEEE में पूरे भारत में सातवां स्थान हासिल किया था. सुशांत ने मैकेनिकल इंजिनियरिंग में डिग्री ली थी. बाद में वे श्यामक डावर की डांस क्लास से जुड़ गए थे. फिर बैरी जॉन से उन्होंने एक्टिंग भी सिखी. उनके भाई नीरज कुमार विधायक हैं।



और नया पुराने