बदायूं:
बदायूं: संक्रमित के संपर्क में आने के बाद तीन स्थानों पर सात संक्रमित निकल चुके हैं।
संक्रमित निकलने के बाद इलाके सील जरूर कर दिए हैं मगर इन सात के संपर्क में कितने लोग आए इसको खंगालने में स्वास्थ्य विभाग लग गया है। स्वास्थ्य विभाग घर-घर सर्वे शुरू करने वाला है, वहीं पुलिस ने हॉटस्पाट बनाकर सख्ती बढ़ा दी है।
सोमवार को जिले में दो जगह हॉटस्पाट बनाया गया।
जिसमें उसहैत के मोहल्ला घास मंडी में हॉटस्पाट घोषित कर सील किया गया। वहीं उझानी के सिरसौली गांव को भी हॉटस्पाट घोषित कर सील किया गया है। यहां बेरीकेडिंग कर इलाके को बंद कर दिया गया, साथ ही फोर्स को तैनात कर दिया गया है।
इसके अलावा शहर के मोहल्ला पटियाली सराय में सख्ती बढ़ाई गई है। यहां हॉटस्पाट तो पहले से है और बेरीकेडिंग हैं। मगर इलाके में संक्रमित निकलने को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह ने बताया कि तीनों स्थानों पर आशा, एएनएम सहित टीमों को भेजा जाएगा, टीमों से घर-घर सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में संपर्क वालों पर विशेष फोकस किया जाएगा, यहां सभी की सूची तैयार की जाएगी और फिर सैंपल किया जाएगा। बता दें कि रविवार की शाम को सभी संक्रमित निकले थे, यह संक्रमित सभी पहले से संक्रमित के परिवारवालों में से हैं।
उसहैत का आधा कस्बा सील।
बदायूं के उसहैत कस्बा में कोरोना संक्रमित दो महिलाएं निकल आई हैं। सोमवार को कस्बा के मोहल्ला घास मंटी को इपी सेंटर बनाते हुए आधा कस्बा सील कर दिया गया है। और आने जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।
रिपोर्ट: यीशूदास
