बदायूं:
बदायूं: कोरोनावायरस संक्रमित की महामारी में जिले के अंदर बढ़ते ग्राफ को देखते हुए नए नोडल अफसर की तैनाती कर दी है। नोडल अफसर ने जिले में आते ही पहले दिन एल-1 अस्पताल व एल-2 मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया है। पहले ही दिन कोडिव अस्पताल की व्यवस्थाओं पर नोडल अफसर नाराज हो गए हैं।वहीं सबसे पहले उझानी के एल-1 अस्पताल पहुंचे नोडल अफसर संतोष कुमार ने सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह, एसडीएम पारस नाथ मौर्य के साथ निरीक्षण किया। एसडीएम व कोरोना नोडल अधिकारी ने एमओआईसी डॉ. स्वेश दीक्षित से अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और रसोई सहित व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कोविड एल-1 अस्पताल की सफाई व्यवस्था देख नाराज हो गए और कहा कि यह कोई सामान्य बीमारी का इलाज नहीं है यह कोरोना है इस तरह की सफाई व्यवस्था से काम नहीं चलेगा। सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने बताया कि कोविड अस्पताल में संक्रमित मरीजों को स्वच्छता कर्मी पीपीई किट पहनकर ही कचरा उठाएं इसका विशेष ध्यान रहे। अस्पताल परिसर के पास आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रखने के कोतवाल को निर्देश दिए। एसडीएम ने शहर सहित सिरसौली गांव में बनाए गए हॉटस्पाट एरिया में सख्ती करने की बात कही। इसके बाद वह मेडिकल कालेज पहुंचे। यहां प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह के साथ निरीक्षण किया, वहीं सभी वार्डों को देखने के साथ व्यवस्थाओं को देखा, यहां रसोई की व्यवस्था देखी। मगर नोडल अधिकारी संतुष्ट नजर नहीं आए।
रिपोर्ट: यीशूदास
