Breaking News

जहां निकले कोरोना संक्रमित वहा बच्चों से लेकर बूढ़े तक लगा रहे मजमा।

बदायूं: 

बदायूं: शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। शहर की मीराजी चौकी इलाके में प्रशासन द्वारा बेरिकेडिंग करा पूरे इलाके को सील कर दिया गया। उसके बाद भी स्थानीय लोग बेपरवाह घूम रहे हैं साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का भी मखौल बनाया जा रहा है।

शुरुआत से बरती गई लापरवाही

मीराजी चौकी इलाके में कोरोना संक्रमण के चलते गए लॉकडाउन में भी लापरवाही बरती गई। जिसको लेकर प्रशासन सर्वाधिक परेशान रहा है। यहां पर पुलिस को लोगों को लॉकडाउन का पालन कराने के लिए खासा मशक्कत करनी पड़ी थी। उसके बाद भी यहां के बाशिंदे सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं।

मिल चुके हैं दो कोरोना संक्रमित

मीराजी चौकी इलाके में अभी और इसके बाद भी यहां पर स्थानीय लोग गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं। यहां पर रहने वाले लोग प्रशासन द्वारा निर्देश दिए जाने के बाद भी सड़कों मजमा लगा रहे हैं साथ ही बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। साथ ही प्रशासन द्वारा की गई बेरिकेडिंग को खोल या तोड़ रहे हैं। ऐसे में यहां आने वाले दिनों में संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो सकता है। अगर निर्देश का अनुपालन नहीं किया गया।

 रिपोर्ट: यीशूदास



और नया पुराने