Breaking News

सीएम ने प्रवासी मजदूरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग की बात, राशन किट व भरण पोषण सहायता के बारे में ली जानकारी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 13 जून-- मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, वाराणसी, झांसी, गोंडा तथा आजमगढ़ जनपद में आये हुए चिन्हित प्रवासी मजदूरों से जिला प्रशासन द्वारा राशन किट व भरण पोषण हेतु 1000 रू0 की सहायता धनराशि के बारे मे ंजानकारी प्राप्त की गयी।
मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद आजमगढ़ के प्रवासी मजदूर दिलीप कुमार से वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से बातचीत की गयी, बातचीत के दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा दिलीप कुमार से पूछा गया कि कहाॅ से आये हैं और राशन किट उपलब्ध कराया गया है कि नही, साथ ही भरण पोषण हेतु 1000 रू0 प्राप्त हुआ है कि नही तथा परिवार में कितने लोग हैं। जिस पर दिलीप कुमार द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी को बताया गया कि गुजरात में ठेले पर आम का जूस बेचने का कार्य करता था। आगे उसने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा राशन किट दिया गया है एवं भरण पोषण हेतु 1000 रू0 की सहायता धनराशि प्राप्त हुई है।
इसी के साथ ही मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा रामदयाल मौर्य से भी बातचीत की गयी, रामदयाल मौर्य ने बताया कि वह मुम्बई में रहकर गारमेन्ट का कार्य करता है। जिस पर मा0मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में जो भी प्रवासी मजदूर आये हैं, प्रवासी श्रमिकांे को स्कील मैपिंग के अनुसार विभिन्न विभागों में चल रही योजनाओं के अन्तर्गत लाभान्वित करें, प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा, एनआरएलएम, बैंक शखी, आंगनवाड़ी, कौशल विकास मिशन आदि के अन्तर्गत शत प्रतिशत रोजगार दिलाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि जनपद आजमगढ़ में कुल 170000 प्रवासी मजदूर आये हैं, जिसमें से 73000 परिवारों को भरण पोषण हेतु 1000 रू0 ही सहायता धनराशि उपलब्ध करा दी गयी है। 
वीडियो कांफ्रेन्सिंग के दौरान सीआरओ हरी शंकर, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, एसडीएम लालगंज पंकज कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम निजामाबाद अरविन्द कुमार सिंह उपस्थित रहे।

और नया पुराने