Breaking News

ईओ नगर पालिका/नगर पंचायतों को निर्देश - कोरोना बचाव के लिए ई-रिक्शा से एनाउन्स कर लोगों को करें जागरूक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 13 जून-- कोविड-19 महामारी के बचाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका आजमगढ़ द्वारा शहरी क्षेत्र में जनपद वासियों में कोरोना महामारी से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए चैक पर ई-रिक्शा स्थाई रूप से व दो ई-रिक्शा भ्रमणशील कराकर एनाउन्स कराया जा रहा है कि जनपदवासी कोरोना महामारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करें, विशेष परिस्थितियों में ही घरों से बाहर निकलें, घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाकर ही निकलें तथा अपने हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें, अपने हाथों से नाक, मुॅह, तथा आॅखों को न छुएं। सर्दी, खाॅसी आने पर रूमाल या टिस्सु पेपर का प्रयोग करें।
जिलाधिकारी राजेश कुमार ने समस्त ईओ नगर पालिका/नगर पंचायतों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्रों के अन्तर्गत दो-दो ई-रिक्शा के माध्यम से एनाउन्स कराना सुनिश्चित करें कि बाजार के अन्दर कोई भी दुकानदार बिना मास्क पहने दुकान पर नही बैठेगा तथा उसके कर्मचारी को भी मास्क पहनना होगा। जो ग्राहक मास्क नही पहना रहेगा उसको दुकान में प्रवेश नही देंगे तथा उनको किसी भी समान की बिक्री नही करेंगे। यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क के घुमता है या दुकान खोलता है तो उसके खिलाफ महामारी अधिनिमय के तहत कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पाकिला आजमगढ़ को निर्देश दिये कि बाजार खुलने से पहले प्रतिदिन मुख्य बाजारों को सेनेटाइज कराना सुनिश्चित करें। 

और नया पुराने