Breaking News

बाजार गोसाई में युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी
 
रौनापार। रौनापार थाना क्षेत्र के बाजार गोसाई निवासी युवक 35 वर्षीय अजीत वर्मा पुत्र उमाशंकर वर्मा उर्फ पकावन लॉकडाउन के दौरान कई दिन पूर्व बाहर से घर आया था पत्नी के मायके चले जाने से अकेले घर पर था दो दिनों से युवक की सक्रियता न देखकर आस पास के लोंगों ने सुध ली तो उसका दरवाजा बंद पाया गया।
आज 13 जून दिन शनिवार सुबह को लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो युवक फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी । पुलिस के अनुसार युवक लगभग दो दिन पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या किया है उसका शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है ।

और नया पुराने