Breaking News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का जानबूझकर फर्जी पंजीकरण कराकर लाभ लेने वालों के विरुद्ध होगी एफआईआर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 27 जून -- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जनपद आजमगढ़ में अब तक 7,51,159 कृषकों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें से सात लाख 14,972 कृषक पात्रता की श्रेणी में हैं। शेष कृषक विभिन्न कारणों से अपात्र है। 
विस्तृत जानकारी देते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में सबसे अधिक 6,32,004 कृषकों को नियमित रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। यद्यपि जनपद आजमगढ़  विकासखंड  की संख्या के अनुसार पूरे प्रदेश में सबसे बड़ा जनपद है, लेकिन कृषक परिवारों की संख्या के आधार पर आजमगढ़ से अधिक कृषक जौनपुर, हरदोई ,सीतापुर तथा लखीमपुर खीरी में है। लेकिन योजना के प्रारंभ होने के समय से ही कृषि विभाग द्वारा किसानों को इस योजना का लाभ दिलाए जाने हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है।

उन्होने बताया कि योजना का लाभ पाने से केवल वही कृषक वंचित हैं, जिनके अभिलेखों में कमियां हैं अथवा जिनके डुप्लीकेट पंजीकरण है ,वे सभी कृषक अपना आधार संशोधन में रुचि नहीं दिखा रहे हैं ,विभाग द्वारा ऐसे कृषकों को चिन्हित कर उनके डाटा को डिलीट करा दिया जाएगा। इसी प्रकार विभाग द्वारा ऐसे कृषकों को भी चिन्हित किया जा रहा है जो पंजीकरण के समय योजना के लाभ लेने के लिए पात्र थे, लेकिन वर्तमान समय में कतिपय कारणों से वे अपात्र हो गए हैं।
उन्होने बताया कि जिन कृषकों के आधार संशोधन हेतु डाटा अवशेष है और पात्रता की श्रेणी में आते हैं ,वह अविलंब आधार संशोधन करने हेतु अपने अभिलेख कृषि विभाग के कार्मिक को उपलब्ध करा दें।
    वर्तमान समय में किसानों का पंजीकरण कृषि विभाग के द्वारा नहीं किया जाएगा ,बल्कि भारत सरकार द्वारा दिए गए साइट पर ओपन सोर्स से पंजीकरण होगा। जिन किसानों ने ओपन सोर्स से पंजीकरण कराया है, बगैर उनके अभिलेखों का सत्यापन किए उन्हें योजना का लाभ नहीं प्राप्त होगा ।
  अतः ऐसे किसान जिन्होंने ओपन सोर्स से पंजीयन कराया है अभिलेखों की जांच हेतु कृषि विभाग के कर्मी को उपलब्ध कराएं ,तभी उन्हें भुगतान की अग्रिम कार्यवाही की जा सकेगी। जिन किसानों द्वारा अपात्र होते हुए भी योजना का लाभ लेने के लिए जानबूझकर फर्जी पंजीकरण कराया जा रहा है, विभाग द्वारा उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध एफ आई आर जैसे दंडात्मक कार्यवाही कराएगा।   
साथ ही अब तक प्राप्त की गई धनराशि की वसूली भी किया जाएगा। उन्होंने कृषि विभाग में कार्यरत कार्मिकों को एवं राजस्व विभाग के कार्मिकों को  सचेत किया है कि बगैर मूल अभिलेखों से मिलान किए किसी  भी दशा में डाटा का सत्यापन न किया जाए ।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

प्रवासी श्रमिकों व कामगारों को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध होंगे।

आजमगढ़ 27 जून -- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मनरेगा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना में वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु जनपद का मानव दिवस सृजन का वार्षिक लक्ष्य 70.19 लाख है। 
उन्होने बताया कि 27 जून तक मानव दिवस सृजन का लक्ष्य 19,50,470 है, जिसके सापेक्ष जनपद में कुल 36,76,408 का मानद दिवस सृजन किया गया है, जो वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 52.38 प्रतिशत है एवं आज 27 जून तक 188.49 प्रतिशत है।
उन्होने बताया कि मनरेगा राज्य प्रकोष्ठ द्वारा दिनांक 26 जून 2020 को योजनान्तर्गत 1,75,443 श्रमिक लगाये जाने का लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष 1,58,349 श्रमिकों को मनरेगा कार्यों पर लगाया गया था। उक्त दिवस को प्रदेश में 62,25,087 श्रमिक कार्य पर लगाये गये, जिसमें जनपद आजमगढ़ श्रमिकों को कार्य पर नियोजित करने में प्रदेश में 06 वें स्थान पर रहा।
 23 अप्रैल 2020 से मनरेगा का कार्य प्रारम्भ है। जिसमें लाॅकडाउन के दौरान जनपद में 06 परिवारों को आज तक 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है। 
जनपद में कुल 38,798 प्रवासी श्रमिकों को जॉबकार्ड निर्गत कराकर 4,22,276 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया गया।
मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा दिनांक 20 जून 2020 को शुभारम्भ किये गये गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अन्तर्गत विभाग द्वारा मनरेगा में कुल 10 कार्यों हेतु लक्ष्य आवंटित किये गये है। जिसमें आंगनवाड़ी-10, गोट-शेड-101, कैटल शेड-308,    वर्मीकम्पोस्ट-200, फार्मपाण्ड-90, वॉटर कन्जर्वेशन-1208 ,वृक्षारोपण-10,   उद्यानीकरण-100 ,ग्रामीण सड़कें-379 इस प्रकार कुल 2409 कार्यों को 125 दिवस के अन्दर पूर्ण कराये जाने हेतु मा0 जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये हैं।
उक्त कार्यों को जनपद में कराये जाने से ग्रामीण अवस्थापना सुविधाओं, व्यक्तिगत आजीविका के स्रोत्रो में वृद्धि के साथ-साथ जनपद में आये प्रवासी श्रमिकों व कामगारों को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध होंगे।

और नया पुराने