Breaking News

दिल्ली से बदायूं भाग कर आया कोरोना पॉजिटिव, मोहल्ला किया सील।

बदायूं।

रिपोर्ट: बी यीशु दास

बदायूं: अब तक बदायूं लौटने के बाद लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं लेकिन अब दिल्ली से कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद भी भाग कर आ रहे हैं। अभी गाजियाबाद से भागकर आए पॉजिटिव के परिवार वालों की सैंपल रिपोर्ट नहीं आई थी कि अब ककराला में एक पॉजिटिव मरीज दिल्ली से रोडवेज बस में सफर करके भाग आया।चौथे दिन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को इसके बारे में पता चला तो पूरा मोहल्ला सील करा दिया गया। उसके परिवार वालों को होम क्वांरटीन करा दिया गया है। छानबीन चल रही कि उसके संपर्क में और कितने लोग आए। वह कौन सी बस से आया था। फिर टेंपो से सफर करके ककराला पहुंचा।



और नया पुराने