आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 19 जून-- जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया है कि छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रों के आनलाइन आवेदन पत्र में छात्रों के आधार नम्बर भरने की व्यवस्था पूर्व से ही है। चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में छात्रों के आधार नम्बर आनलाईन वेरिफिकेशन के पश्चात् आवदेन पत्र सबमिट हो सकेगा। इस प्रक्रिया में छात्रो का नाम, पिता/पति का नाम व लिंग आदि का सत्यापन होने के पश्चात् आधार नम्बर से लिंक मोबाइल नम्बर पर ओ0टी0पी0 भेजा जायेगा। उक्त ओ0टी0पी0 को आवेदन पत्र में भरने के उपरान्त आवेदन पत्र सबमिट किया जा सकेगा।
उन्होने बताया कि छात्रों के आधार नम्बर अपडेट किये जाने हेतु सभी छात्रों के पास आधार कार्ड उपलब्ध होना चाहिए, जिन छात्रों के पास आधार कार्ड नहीं है उन्हे प्रत्येक दशा में आधार कार्ड बनवा ले। जिन छात्रों के पास आधार कार्ड उपलब्ध है। वे आधार नम्बर को अपने मोबाईल नम्बर एवं राष्ट्रीयकृत/निजी/ ग्रामीण बैंकों में खुले बैंक खातो से लिंक/सीड करा लें। हाई-स्कूल अंकपत्र/प्रमाण पत्र में अंकित अपना नाम तथा अपने माता-पिता/पति के नाम के अनुरूप ही आधार कार्ड में अपना व माता-पिता/पति का नाम अपडेट करा ले। हाई-स्कूल अंकपत्र/ प्रमाण-पत्र में अंकित जन्म तिथि को आधार कार्ड में अपडेट करा लें। आधार कार्ड में यदि लिंग (जेण्डर) गलत है तो उसकों शुद्व करा ले।
उक्त के क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त केन्द्रीय/राज्य/डिम्ड/निजी विश्वविद्यालयों/शिक्षण संस्थाओं के प्रबन्धक/ प्रधानाचार्य/छात्र/छात्राओं को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में छात्रवृत्ति हेतु उपरोक्त नियमानुसार कार्यवाही करें।
