आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 19 जून-- जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2020-21 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा-9-10) योजनान्तर्गत मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापिन एवं लाॅक करने तथा छात्रों को छात्रवृत्ति आनलाईन करने हेतु प्रस्तावित समय-सारणी 2020-21 के अन्तर्गत 06 जुलाई 2020 से 30 जुलाई 2020 तक प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालय द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिए आनलाईन आवेदन करने की कार्यवाही किया जाना है, जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर/अपलोड करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करना है। 31 जुलाई 2020 से 28 अगस्त 2020 तक सम्बन्धित जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उनकी अधिकारिकता में आने वाले समस्त विद्यालयों में स्वीकृत सीटो की संख्या की प्रमाणितकता को शत्-प्रतिशत आनलाईन सत्यापित करना है।24 जुलाई से 12 अक्टुबर 2020 तक छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन किया जाना है। आवेदन पत्र भरने के 07 दिन के अन्दर विलम्बतम 19 अक्टूबर 2020 तक आनलाईन आवेदन पत्र की हार्डकापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नों सहित विद्यालय में जमा किया जाना है। 25 जुलाई से 28 अक्टूबर 2020 तक छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्रा के समस्त विवरण का विद्यालय द्वारा मूल अभिलेखों से मिलान के उपरान्त आनलाईन आवेदन प्राप्त करना, सत्यापित एवं अग्रसारित करना है। आवेदन पत्र भरने के पश्चात् विलम्बतम 28 नवम्बर 2020 तक छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन पत्र की त्रुटियों को ठीक करके हार्डकापी समस्त वांछित संग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाना है। 13 नवम्बर से 03 दिसम्बर 2020 तक त्रुटियों को ठीक करके छात्र द्वारा जमा किये गये आवेदन पत्रों का विद्यालय द्वारा संलग्न अभिलेखों से मिलान करके आनलाईन सत्यापित एवं अग्रसारित करना है।
उन्होने बताया कि शैक्षिक सत्र 2020-21 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर) योजनान्तर्गत मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापित एवं लांक करने तथा छात्रों को छात्रवृत्ति आनलाईन करने हेतु प्रस्तावित समय-सारणी 2020-21 के अन्तर्गत 01 जुलाई 2020 से 31 अगस्त 2020 तक प्रदेश में स्थिति मान्यता प्राप्त विद्यालय द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिए आनलाईन आवेदन करने की कार्यवाही किया जाना, जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर/अपलोड करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करना है। समस्त संस्थाओं द्वारा पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रमवार कुल सीटों की संख्या सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क, पाठ्यक्रमवार पूर्णांक (समेस्टर की दशा में दो समेस्टर के अंको को मिलाते हुए) पाठ्यक्रमवार एफिलियेटिंग एजेन्सी/विश्वविद्यालय के नाम आदि सूचनाओं को अंकित/अद्यतन करना है। 01 अगस्त 2020 से 05 नवम्बर 2020 तक छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन किया जाना है। आवेदन पत्र भरने के 07 दिन के अन्दर विलम्बतम 01 सितम्बर 2020 तक आनलाईन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाना। 02 अगस्त से 19 नवम्बर 2020 तक छात्र/छात्रा द्वारा आनलाईन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्रा के समस्त विवरण का शिक्षण संस्थान द्वारा मिलान किया जाना एवं आनलाईन आवेदन प्राप्त करना, सत्यापित वापस एवं अग्रसारित करना है। आवेदन भरने के 03 दिन के अन्दर विलम्बतम 24 दिसम्बर 2020 तक आनलाईन आवेदन पत्र की त्रृटियो को ठीक करके छात्र-छात्राओं द्वारा समस्त वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाना है। 12 दिसम्बर 2020 से 28 दिसम्बर 2020 तक छात्र/छात्रा द्वारा सही किये गये आनलाईन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र-छात्रा के समस्त विवरण का शिक्षण संस्थान द्वारा मिलान किया जाना एंव आनलाईन आवेदन पुनः प्राप्त करना, सत्यापित एवं अग्रसारित करना है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत समय-सारणी के अनुसार ससमय कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में संस्था पूर्णतया उत्तरदायी होगी।
