Breaking News

स्वरोजगार युक्त बनाने के लिए चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण योजनान्तर्गत दिया जाना है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 19 जून-- उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य ने बताया है कि अनुसूचित जाति/जनजाति ट्राइबन सब प्लान के व्यक्तियों/महिलाओं को स्वरोजगार युक्त बनाने के लिए चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण योजनान्तर्गत दिया जाना है। जिसके अन्तर्गत एक माह का सैद्धान्तिक व तीन माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाना है, उक्त प्रशिक्षण हेतु आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य एवं शैक्षिक योग्यता गैर तकनीकी व्यवसाय हेतु कक्षा 8 उत्तीर्ण एवं तकनीकी व्यवसाय हेतु हाई स्कूल उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
उन्होने कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति के उक्त प्रशिक्षण हेतु इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर (फार्म) कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, सर्फुद्दीनपुर, आजमगढ़ से प्रत्येक कार्य दिवस प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भर कर सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ 03 जुलाई 2020 को सायं 5ः00 बजे तक कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, सर्फुद्दीनपुर आजमगढ़ में अनिवार्य रूप से जमा कर दें। उक्त योजनान्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्र का चयन साक्षात्कार के द्वारा 07 जुलाई 2020 को प्रातः 11ः00 बजे से कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र आजमगढ़ में किया जायेगा।

और नया पुराने