Breaking News

मनरेगा, कायाकल्प, प्रधानमंत्री आवास योजना, पौधरोपण आदि के प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 23 जून-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा, कायाकल्प, प्रधानमंत्री आवास योजना, पौधरोपण आदि के प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि 26 जून से एक साथ सभी सामुदायिक शौचालयों का निर्माण प्रारम्भ होगा, सभी तहसीलदार जमीन का चिन्हांकन कर लें। इसी प्रकार 26 जून से जनपद में 01 लाख 50 हजार मैन डेज क्रिएट करना है। सभी ग्राम पंचायतों में कायाकल्प के कार्याें को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करायें तथा जो भी प्रधानमंत्री आवास अपूर्ण हैं, उन्हें पूर्ण करायें।
जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिये कि 26 जून से लक्ष्य के अनुरूप कार्य कर लोगों को कार्य उपलब्ध करायें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने