आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-फूलपुर।
दिनांक 02.06.2020 को उ0नि0 राजीव कुमार मय हमराह के साथ कस्बा फूलपुर में मामुर थे कि कस्बा के निवासी श्री अजय कुमार जायसवाल द्वारा अपने मोबाइल पर आये एक पोस्ट को दिखाया जिसमें लिखा है कि मोदी देश का नही बी0जे0पी0 का ही विकास कर रहा है क्योकि शराब कारखाने और दुकाने 90% बी0जे0पी0 वालो की ही है और इन सबका बाप गडकरी है जो अनाज से सेनेटाइजर के नाम अल्कोहल बना रहा है यकीन नही तो उस संघी बनिये के 15 दिन पुराने मिडिया के बयान जाँच लो यह बनिये है बनिये तथा पोस्ट में ये एक शराब की बोतल तथा माननीय प्रधान मन्त्री नरेन्द्र मोदी की अपमानजनक फोटो तथा बी0जे0पी0 का ध्वज लगा हुआ है उक्त फोटो कस्बा फूलपुर निवासी राजू अन्सारी उर्फ रियाजूद्दीन पुत्र मंसुर अहमद निवासी शनीचर बाजार कस्बा फूलपुर थाना फूलपुर आजमगढ़ द्वारा अपने मो0नं0 9918940530 से वायरल किया गया है जिसको लेकर कस्बा फूलपुर के व्यवसायिक / व्यापारी वर्ग व भा0ज0पा0 के कार्यकर्ताओ व आम जनता में काफी आक्रोश व्याप्त है उक्त पोस्ट से भारत में विधि द्वारा स्थापित सरकार के प्रति घृणा व अवमानना पैदा करने का प्रयास किया गया है । जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त राजू उर्फ रियाजुद्दीन अंसारी पुत्र मंसुर अहमद निवासी शनीचर बाजार कस्बा फूलपुर थाना फूलपुर आजमगढ़ व राकेश कुमार निवासी अज्ञात के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 148/20 धारा 124क, 505 (2) भादवि व 67 आईटी एक्ट थाना फूलपुर, आजमगढ़ पंजीकृत किया गया है।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक को तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक 03.06.20 को उ0नि0 अयोध्या प्रसाद तिवारी द्वारा मुखबीर की सूचना सम्बन्धित मु0अ0सं0-148/20 धारा 124क, 505 (2) भादवि व 67 आईटी, थाना-फूलपुर, आजमगढ़ के अभियुक्त राजू अन्सारी उर्फ रियाजूद्दीन पुत्र मंसुर अहमद निवासी शनीचर बाजार कस्बा फूलपुर थाना फूलपुर आजमगढ़ को समय प्रातः 07.20 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0स0-148/20 धारा 124क, 505 (2) भादवि व 67 आईटी, थाना-फूलपुर, आजमगढ़।
नाम पता अभियुक्तगण-
1. राजू अन्सारी उर्फ रियाजूद्दीन पुत्र मंसुर अहमद निवासी शनीचर बाजार कस्बा फूलपुर थाना फूलपुर आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 अयोध्या तिवारी,थाना-फूलपुर, आजमगढ़
2. का0 अभिनन्दन कुमार, थाना-फूलपुर, आजमगढ़